पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने आई थीं दो लड़कियां, दुकानदार की सूझबूझ से दुकान में ही हो गईं लॉक; देखें वीडियो

बिहार के पटना (दीघा) में दो लड़कियां ग्राहक बनकर एक ज्वेलरी शॉप में घुसीं और दुकानदार पर पेपर स्प्रे छिड़ककर लूट का प्रयास किया. हालांकि, दुकानदार ने फुर्ती दिखाते हुए लड़कियों को दुकान के अंदर ही लॉक कर दिया. शोर सुनकर जुटी भीड़ ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

ADVERTISEMENT

patna
patna
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियां फिल्मी अंदाज में एक ज्वेलरी शॉप को लूटने पहुंचीं. चेहरे पर मास्क लगाए और जेब में पेपर स्प्रे लेकर आईं इन लड़कियों ने लाखों के जेवर उड़ाने का पूरा प्लान तैयार किया था. हालांकि, दुकानदार की सूझबूझ और फुर्ती के कारण उनका यह प्लान पूरी तरह फेल हो गया और वे खुद ही अपनी बिछाई साजिश के जाल में फंस गईं.