बिहार: दारोगा जी को भारी पड़ा 'हफ्ता' वसूली का शौक, वर्दी में ही निगरानी विभाग ने काट दी रसीद!
Patna Bribery Case: पटना के कदमकुआं थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जुन यादव को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 7000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि दारोगा कथित तौर पर 'हफ्ता' वसूली के बदले अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का दबाव बना रहा था.जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bihar Corruption News
बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शहर के पॉश इलाके कदमकुआं थाना में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि दारोगा साहब अपनी वर्दी की धमक दिखाकर सरेआम घूस की मांग कर रहे थे और इसी दौरान कानून के शिकंजे में फंस गए.