खान सर ने बदला पूरा गेम... सरेंडर को लेकर चला ये नया दांव, वकील अरविंद कुमार ने कैमरे पर खुद बताई आगे रणनीति
Khan Sir Patna Coaching Dispute: पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर को लेकर नया कानूनी मोड़ सामने आया है. कोर्ट पहुंचने के बाद उनके सरेंडर की चर्चाओं पर वकील ने विराम लगा दिया है. उन्होंने FIR को प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बताते हुए बड़ा दावा किया और साफ किया कि अब अगला कदम अग्रिम जमानत की याचिका होगी.
ADVERTISEMENT

फैजल खान सरेंडर नहीं करेंगे
Khan Sir Surrender News: पटना के चर्चित कोचिंग संचालक फैसल खान (खान सर) से जुड़े विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. गिरफ्तारी और सरेंडर के बीच अब उनके वकील अरविंद कुमार ने कहा है कि खान सर कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे. वकील अरविंद कुमार ने पुलिस की FIR को पूरी तरह से प्रतिशोधात्मक कार्रवाई और खान सर को फंसाने की एक सोची-समझी साजिश बताया. उन्होंने कहा कि अब हम अग्रिम जमानत की मांग करेंगे.