Khan Sir Case: क्या पटना छोड़कर फरार हो गए खान सर? गिरफ्तारी के लिए SIT कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर उर्फ फैजल खान के खिलाफ दर्ज मामले में पटना पुलिस ने तलाश तेज कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए SIT कई जिलों में छापेमारी कर रही है. फायरिंग मामले में गार्डों के कथित बयानों के आधार पर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENT

खान सर
खान सर
google news

Khan Sir case: बिहार के चर्चित शिक्षक और 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संस्थापक खान सर इन दिनों पुलिस जांच के घेरे में हैं. पटना पुलिस की ओर से दर्ज मामले के बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि फैजल खान फिलहाल अपने नियमित ठिकानों पर नहीं हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) लगातार कार्रवाई कर रहा है.