पटना में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी और थप्पड़ का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार
पटना के खेमनीचक स्थित सुभाष नगर में स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों पर अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और थप्पड़ मारने की घटना का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित सुभाष नगर इलाके में गश्त पर निकलीं महिला पुलिसकर्मियों के साथ कुछ मनचलों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि विरोध करने पर एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
