नेहा झा के बाद पटना में पकड़ी गई दूसरी तस्कर, यूपी से ट्रेन में शराब लेकर पहुंची थी रिया

पटना जंक्शन के पास पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में रिया नाम की युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक रिया यूपी से ट्रेन के जरिए करीब 14 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब लेकर पटना पहुंची थी.

ADVERTISEMENT

liquor smuggling in patna
liquor smuggling in patna
Google CTA

पटना में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है. समस्तीपुर की नेहा झा के मामले के बाद अब पटना में एक और युवती के शराब तस्करी के आरोप में पकड़े जाने से मामला चर्चा में है. गिरफ्तार युवती की पहचान रिया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रिया प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है और पटना की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, रिया यूपी से ट्रेन के जरिए शराब की खेप लेकर पटना पहुंची थी. पटना जंक्शन से बाहर निकलने के बाद वह एक युवक के साथ बाइक से जा रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया.