'पीछे हटे तो कल नौकरी के लायक नहीं बचोगे'... पटना में प्रदर्शन के दौरान IPS संकेत कुमार का वीडियो वायरल, मचा बवाल
पटना के लोक भवन मार्च में सिटी एसपी संकेत कुमार का वीडियो वायरल है. सख्त बयान, पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया में बंटी राय के बीच प्रशासन के जवाब का इंतजार.
ADVERTISEMENT

पटना के पुलिस अधिकारी का वीडियो क्यों हो रहा वायरल.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार कैडर के 2022 बैच के आईपीएस संकेत कुमार का वीडियो चर्चा में.
पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान संकेत कुमार का बयान सामने आया.
बिहार की राजधानी पटना में छात्र संगठन 'आइसा' (AISA) के लोक भवन मार्च के दौरान जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम के बीच पटना (पश्चिम) के सिटी एसपी आईपीएस संकेत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है.
