Patna Metro को हरी झंडी: किसे मिलेगा लाभ, कहां से कहां तक चलेगी, कितना किराया, जानें सबकुछ
बिहार में चुनाव की तारीख ऐलान होने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, बाईपास और बस टर्मिनल क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ.
ADVERTISEMENT

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश की जनता को आखिरी सौगान देते हुए पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखा दी है. इसके साथ ही बिहार के लोगों को पहली मेट्रो ट्रेन मिल गई है. सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी 6 अक्टूबर को पटना मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन किया. आम लोगों के लिए कल सुबह 8:00 बजे से मेट्रो खुलेगी और किराया 15 रुपये होगा.