पटना वालों के लिए आई गुड न्यूज! अब ISBT पहुंचने में नहीं लगेगा लंबा समय, खुला नया मेट्रो स्टेशन, जानिए कितना लगेगा किराया
Patna Metro Fare: पटना वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन कर इसे जनता को सौंप दिया है. अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक मात्र 15 से 30 रुपये के किफायती किराए में लोग बाईपास के जाम से बचकर सफर कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT

पटना मेट्रो को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी
Patna Metro New Station: बिहार की राजधानी पटना के लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है और शहर के अंदर मेट्रो ने रफ्तार पकड़ ली है. मुख्यमंत्री द्वारा मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन को आम जनता के लिए समर्पित किए जाने के बाद अब इस रूट पर परिचालन का दायरा बढ़ गया है. अब मेट्रो केवल भूतनाथ तक नहीं, बल्कि मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ रही है. गुरुवार शाम के 4 बजे के बाद से इस नए स्टेशन से आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा आधिकारिक तौर पर शुरू की जा चुकी है. इस सुविधा के शुरू किए जाने से स्थानीय यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
