Patna Metro: पटना में शहर के अंदर पहली बार दौड़ी मेट्रो, होली के बाद शुरू होगा परिचालन; जानें क्या है नया रूट
Patna Metro Update: राजधानी पटना में पहली बार मेट्रो ट्रेन शहर के अंदरूनी इलाकों में दौड़ी. ISBT से मलाही पकड़ी तक नए विस्तारित रूट पर सफल ट्रायल रन पूरा हुआ. जीरो माइल, भूतनाथ और खेमनी चक होते हुए अब कुल पांच स्टेशनों तक परिचालन की तैयारी है. जानें नया रूट, स्टेशन लिस्ट और कब से शुरू होगा नियमित संचालन.
ADVERTISEMENT

Patna Metro update
बिहार की राजधानी पटना के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पटना मेट्रो अब शहर के बाहरी इलाकों से निकलकर पहली बार शहर के मुख्य हिस्सों में प्रवेश कर चुकी है. पटना मेट्रो का शहर के अंदरूनी इलाकों के लिए सफल ट्रायल शुरू हो गया है, जिसकी पहली और एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं.