पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का कायाकल्प! BCCI ₹500 करोड़ की लागत से बनाएगा वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का कायाकल्प! BCCI ₹500 करोड़ की लागत से बनाएगा वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार दर्शकों की क्षमता और 2 ग्राउंड्स होंगे तैयार...पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Google CTA

बिहार के खेल और क्रिकेट प्रेमियों के लिए राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. वर्षों से जर्जर हालत में पड़े ऐतिहासिक मोइनुल हक स्टेडियम की सूरत अब पूरी तरह बदलने जा रही है. इसको लेकर खुद सीएम सम्राट ने बड़ा ऐलान किया है. बिहार सरकार की पहल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस स्टेडियम का पुनर्विकास कर इसे विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने जा रहा है.