पटना: NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद बवाल! कारगिल चौक पर देर रात प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

Patna Lathi Charge: राजधानी पटना के मुन्नाचक इलाके में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के बाद सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और छात्रा के साथ रेप की आशंका जताई है. इस बीच देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कारगिल चौक पर लाठीचार्ज कर दिया.

ADVERTISEMENT

Patna Lathi Charge
Patna Lathi Charge
google news

Patna NEET Student Death: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ. स्थिति ये हो गयी की पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा. दरअसल, पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में नीट एग्जाम की तैयारी कर रही एक छात्रा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. छात्रा की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने सोमवार रात को कारगिल चौक पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका आरोप था कि छात्रा के साथ रेप किया गया है. इस विरोध प्रदर्शन के कारण मौके पर लंबा जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब लोग पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया.