पटना में GPS बना शादीशुदा महिला के प्यार का दुश्मन, पति ने जब रंगे हाथ पकड़ा तो फिल्मी कहानी पता चली
पटना के फुलवारी शरीफ में पति ने GPS से ट्रैक कर पत्नी की बेवफाई का किया खुलासा. प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने पर बीच सड़क और थाने में हुआ जोरदार हंगामा. जानें क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर:
शादी...प्यार और जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हर किसी का सपना होता है. इन खुशियों पर तब ग्रहण लगता है जब धोखे की एंट्री होती है. रिश्ते भरोसे की नींच पर होते हैं. जैसे ही भरोसा टूटा तो रिश्ते चारो खाने चित्त हो जाते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है पटना के फुलवारी शरीफ से. वो पति जो पत्नी से बेहद प्यार करता था उसे ऐसा धोखा मिला कि खुद की नजरों पर भरोसा होना मुश्किल था. थाने में देर रात तक ड्रामा चला पर फिर सबकुछ शांत हो गया. किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई और ये नीयति मानकर चलते बने. अब ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई हैं.