Bankipur ByElection: चुनाव के बीच पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, बूथ संख्या 366 के पास शराब तस्कर गिरफ्तार
पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में वोटिंग के दौरान बूथ संख्या 366 के पास एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बरामद की. सिटी एसपी ममता कल्याणी ने मौके पर पहुंचकर जांच का जायजा लिया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
वोटिंग के दौरान बूथ संख्या 366 के पास शराब तस्कर गिरफ्तार
पीरबहोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
सिटी एसपी ममता कल्याणी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
बिहार में शराबबंदी कानून के बीच पटना पुलिस ने वोटिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. पीरबहोर थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 366 के पास एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बरामद की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.
