'नेताओं के बच्चे मंत्री बन रहे हैं और हम...' पटना लाठीचार्ज में घायल अमन ने रो-रोकर बताई आपबीती, जानें क्या-क्या हुआ
BPSC Patna Student Protest : पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन की मांग को लेकर उतरे हजारों छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज ने बिहार की राजनीति गरमा दी है. आरोप है कि नोटिफिकेशन की मांग कर रहे इन युवाओं को पुलिस ने बेरहमी से पीटा. छात्रों कहना है कि लाठीचार्ज में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज तक नहीं मिला.
ADVERTISEMENT

BPSC Patna Student Protest
BPSC Patna Police Lathicharge: बिहार की राजधानी पटना की सड़कें एक बार फिर छात्रों के खून से लाल हो गई हैं. शुक्रवार, 8 मई 2026 को BPSC टीआरई-4 (Teacher Recruitment Examination-4) के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं. जेपी गोलंबर से लेकर गांधी मैदान के इलाकों में पुलिसिया कार्रवाई के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस संघर्ष में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके सिर फटने और शरीर पर गहरे जख्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.