शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाद पटना में एक और छात्रा की संदिग्ध मौत, अब तक पता चली ये जानकारी!

Patna Hostel Girl Death: पटना के कंकरबाग स्थित राधे कृष्ण हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी में एक और छात्रा मृत पाई गई. छात्रा के दोस्तों और परिजनों के दावों में भी अंतर सामने आया है. जानिए अब तक जांच में क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

ADVERTISEMENT

Patna Hostel Girl Death Case
Patna Hostel Girl Death Case
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना से सामने आए शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की गुत्थी अभी तक पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी, कि एक और छात्रा के संदिग्ध मौत की कहानी सामने आ गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, पटना के कंकरबाग इलाके में राधे कृष्ण हॉस्टल में एक छात्रा आज सुबह-सुबह मृत पाई गई है. नाबालिग लड़की अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई दिखी, जिसके बाद उसकी दोस्त ने इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल जांच में जुटी हुई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.