पटना की सड़कों को नई सौगात: राजेंद्र पथ के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे 20.11 करोड़

Bihar News: पटना के राजेंद्र पथ समेत कई प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए बिहार सरकार ने 20.11 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bihar News: राजधानी पटना की सड़कों को और बेहतर बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. राजेंद्र पथ के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 20.11 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही ज्ञान गंगा, बुद्ध मूर्ति, विजय चौक जैसे अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का भी कायाकल्प होगा. यह पहल न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि पटना के विकास को नई गति देगी. आइए जानते हैं इस परियोजना की खास बातें.