पटना के एक स्कूल में जांच करने पहुंचे थे थानाध्यक्ष...ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई, देखें वीडियो

Bihar Police Viral Video: 12 साल की छात्रा के आत्मदाह प्रयास के बाद हंगामा. जांच करने पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. देखें वीडियो.

ADVERTISEMENT

Patna police officer beaten during school incident
पटना में स्कूल में थानाध्यक्ष की हो गई पिटाई
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना से एक वीडियो सामने आया है. यहां स्कूल की छात्रा के आत्मदाह के प्रयास की जांच करने पहुंचे थानाध्यक्ष को लोगों ने जमकर पीट दिया. वीडियो में साफतौर पर लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है. गर्दनीबाग के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार जैसे ही जांच के लिए स्कूल पहुंचे, वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने पीटना शुरू कर दिया. हालांकि पटना सीटी एसपी ने कहा है कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि बच्ची ने आखिर आत्मदाह करने की कोशिश क्यों कि और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.