पटना के महावीर मंदिर पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, एकता कपूर संग की पूजा-अर्चना
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और एकता कपूर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. इस दौरान तीनों ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. फिल्म की कहानी बिहार की लोककथा और रहस्यमयी जंगल से जुड़ी है.
ADVERTISEMENT

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. इस दौरान दोनों कलाकारों ने एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिल्म के गाने 'समझो ना' पर डांस कर युवाओं का मनोरंजन किया.
