पटना में ट्रेन के भीतर दूल्हा-दुल्हन के साथ बड़ा कांड! लूटपाट की नीयत से वाशरूम तक पीछा, बारातियों पर बरसाए पत्थर
Patna Train Crime News: पटना के फतुहा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में दूल्हा-दुल्हन और बारातियों के साथ लूटपाट की कोशिश, पथराव और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. वाशरूम गई दुल्हन का बदमाशों ने पीछा किया, एसी कोच में घुसने की कोशिश की और विरोध करने पर ट्रेन पर पत्थर बरसाए. जानिए पूरी घटना.
ADVERTISEMENT

Bihar Train Robbery Attempt
बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक नए शादीशुदा जोड़े और उनके बारातियों के साथ खौफनाक वारदात सामने आई है. बिलासपुर से शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन को असामाजिक तत्वों ने न केवल निशाना बनाने की कोशिश की, बल्कि विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की और ट्रेन पर पथराव भी किया. इस घटना के बाद स्टेशन पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.