शर्ट, अंडरवियर और मिठाई के डिब्बे में छिपाई शराब... कटिहार से पटना पढ़ने आया छात्र बन गया तस्कर, ऐसे पकड़ाया
Patna News: पटना में पढ़ाई के लिए आया एक युवक शराब तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा बन गया. वह शराब की बोतलें मिठाई के डिब्बे, शर्ट और कपड़ों के अंदर छिपाकर शहर तक पहुंचाता था. चुनावी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए.
ADVERTISEMENT

पटना में पुलिस की चेकिंग ने खोला बड़ा राज
Patna Liquor Smuggler Arrested:बिहार की राजधानी पटना में पढ़ाई करने पहुंचा एक छात्र अचानक शराब की तस्करी के धंधे में उतर गया. यह युवक शराब छिपाने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाता था कि पहली नजर में कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाए. कभी मिठाई के डिब्बे में, कभी टी-शर्ट के अंदर तो कभी अंडरवियर में बोतलें छिपाकर वह शहर में शराब की खेप पहुंचा रहा था. लेकिन पुलिस की एक मुस्तैद चेकिंग ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया. बागीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटना में इन दिनों सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस हर संदिग्ध पर पैनी नजर रख रही है.
