पटना में 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता अमन कुमार, बिगड़ती हालत के बीच अभ्यर्थियों से की ये भावुक अपील
Patna Student Protest: बिहार की सरकारी भर्तियों में पेपर लीक, धांधली और लंबित बहाली के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र नेता अमन कुमार 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं और बिगड़ती तबीयत के बीच उन्होंने अभ्यर्थियों व युवाओं से आंदोलन में एकजुट होने की भावुक अपील की है. जानिए छात्रों की 13-14 सूत्रीय मांगें क्या हैं और अमन कुमार ने क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Patna Student Protest
बिहार में विभिन्न सरकारी परीक्षाओं और भर्तियों में हो रही धांधली, पेपर लीक और लटकी हुई बहालियों को लेकर छात्रों का रोष चरम पर है. राजधानी पटना के गर्दनीबाग में चल रहे महाआंदोलन के बीच छात्र नेता अमन कुमार बीते चार दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे हैं. लगातार चार दिनों से अन्न-जल का त्याग करने के कारण उनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ रही है, फिर भी उनके हौसले बुलंद हैं. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर राज्य भर के अभ्यर्थियों, युवाओं और उनके परिवारों से इस आंदोलन में एकजुट होकर साथ देने की भावुक अपील की है.
