'मारने का नियम...' पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिसिया कार्रवाई पर आया अनंत सिंह का बड़ा रिएक्शन
Patna Student Protest: पटना में 70वीं BPSC परीक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों की मांग सरकार माने या न माने, लेकिन जिस तरह से उन्हें पीटा गया, वह नियम ठीक नहीं है. जानिए अनंत सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन और पुलिसिया कार्रवाई पर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Anant Singh on Student Protest
बिहार की राजधानी पटना में बीते कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है. छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है. इसी बीच बीते कल छात्रों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई भी की. इसे लेकर अब जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मारने का नियम ठीक नहीं है. साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही है.
