पटना प्रोटेस्ट के बाद कटिहार में भड़का आंदोलन, पुलिस और छात्रों के बीच बवाल, खूब चले लाठी-पत्थर
कटिहार में NEET Paper Leak के विरोध में सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए। समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।
ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak मामले को लेकर पूरे देश में जारी विरोध प्रदर्शन की गूंज अब बिहार के कटिहार तक पहुंच गई. पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद कटिहार में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए. समाहरणालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान लाठीचार्ज और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
