'पहले 10वीं पास कर लीजिए, फिर...', शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

Patna Student Protest के बीच मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छात्रों की लगभग सभी मांगें पूरी हो चुकी हैं और संवाद के रास्ते खुले हैं. जानिए मंत्री ने तेजस्वी को लेकर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Mithilesh Tiwari
Mithilesh Tiwari
Google CTA

पटना में BPSC समेत भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार के कामकाज का बचाव करते हुए कहा कि सरकार ने अभ्यर्थियों की कई मांगों का समाधान किया है और छात्रों के लिए संवाद के सभी रास्ते खुले हैं. मिथिलेश तिवारी ने राहुल गांधी के युवाओं से संवाद के अभियान पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश के युवा अपना भविष्य बनाने में सक्षम हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं.