बैग में संविधान की किताब, मां करती है मजदूरी... पटना की सड़कों पर उतरा 6 साल का आदित्य कौन हैं? जानिए उसकी पूरी डिटेल
Patna Student Protest: बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे प्रदर्शन में 6 साल के आदित्य कुमार ने सबका ध्यान खींचा. मजदूर परिवार से आने वाला आदित्य संविधान की किताब लेकर प्रदर्शन में पहुंचा और पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक, बेरोजगारी व परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. जानिए कौन है पटना का यह नन्हा प्रदर्शनकारी आदित्य और उसकी पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Patna Student Protest Viral Boy Aditya Kumar
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. 25 अगस्त को पटना के डाक बंगला चौराहे और गर्दनीबाग में छात्रों द्वारा किए गए जोरदार विरोध प्रदर्शन के दौरान एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. छात्रों के इस आंदोलन में महज 6 साल का एक बच्चा आदित्य कुमार भी शामिल हुआ. आदित्य ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन और सरकार से सीधे सवाल पूछे, बल्कि सरकार के इस्तीफे तक की मांग कर डाली.
