पटना के शिक्षकों की सैलरी बढ़ेगी? HRA में बड़ा बदलाव, किसे कितना फायदा..देखिए पूरी लिस्ट

पटना के शिक्षकों के लिए HRA को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पटना नगर निगम क्षेत्र में शिक्षकों को 20% तक HRA मिलेगा. जानिए किस क्षेत्र के शिक्षकों को कितना आवास भत्ता मिलेगा और इससे सैलरी पर कितना असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के पटना जिले में सरकारी शिक्षकों के लिए आवास भत्ता यानी HRA को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिला शिक्षा कार्यालय ने अलग-अलग नगर निकाय और क्षेत्र की श्रेणी के हिसाब से HRA की संशोधित दर लागू करने का निर्देश दिया है. इसका सीधा असर शिक्षकों की मासिक सैलरी पर पड़ सकता है. सबसे ज्यादा फायदा पटना नगर निगम क्षेत्र में पदस्थापित शिक्षकों को मिलेगा. यहां शिक्षकों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत HRA दिया जाएगा. वहीं मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में HRA की दर 10 प्रतिशत निर्धारित की गई है.