पटना में बेखौफ अपराधी, मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के बंगले के सामने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

Bihar Crime News: पटना के वीवीआईपी इलाके में अपराधियों ने मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के सरकारी आवास के सामने दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी, जिससे राजधानी में सनसनी फैल गई.

ADVERTISEMENT

Patna VVIP Zone Firing Near Tejashwi and Ashok Choudhary House
मंत्री आवास के सामने गोली चली
Google CTA

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए है कि यहां वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं है. आज तो मानिए हद हो गया क्योंकि अपराधियों ने पटना के वीवीआईपी(VVIP) इलाके में एक युवक को सरेआम गोली मार दी. आपको बता दें कि जिस इलाके में ये वारदात हुई है वहां कई हाई प्रोफाइल लोगों का आवास है. साथ ही यहीं पर कुछ जजों का आवास भी हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई जारी है. आइए जानते है आखिर क्यों ये घटना इतनी चर्चा में है और किस मंत्री के आवास के पास ये घटना घटी है?