Patna: गाड़ी के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव बरामद, सिर में लगी है गोली

पटना के राजीव नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में रिटायर्ड इंजीनियर आलोक कुमार का शव कार के अंदर मिला. गर्दन में गोली लगी थी और कार के बाहर पिस्तल बरामद हुई. पुलिस आत्महत्या समेत कई एंगल से जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Patna News
Patna News
Google CTA

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में सुबह-सुबह एक रिटायर्ड इंजीनियर का शव कार के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान मोतिहारी निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है. वह झारखंड में रह रहे थे और कुछ दिन पहले अपनी बहन से मिलने पटना पहुंचे थे.जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में उनकी कार खड़ी मिली. स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी. इसके बाद जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार का गेट खुला था और अंदर आलोक कुमार का शव पड़ा हुआ था.