पवन सिंह की बिहार चुनाव में हो गई एंट्री! अमित शाह से मुलाकात के बाद किया बड़ा ऐलान
Pawan Singh Bihar election: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की बिहार चुनाव में एंट्री पक्की! अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद बड़ा ऐलान. जानें किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव.
ADVERTISEMENT

अमित शाह से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान
बिहार चुनाव में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पवन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर खुद इसकी तस्वीरें साझा की है. आज यानी मंगलवार सुबह-सुबह पहले वो उपेंद्र कुशवाहा से मिले और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही दोनों ने अपने बीच के गिले-सिकवे मिटाए और फिर पवन सिंह ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की. सूत्रों कि मानें तो पवन सिंह की बिहार चुनाव में एंट्री हो गई है और वे चुनाव भी लड़ेंगे.
