BJP MLC पवन सिंह ने किया ऐसा कि आ गए फिर विवादों में, RJD ने उठाए सवाल

बीजेपी के MLC और भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने बीजेपी पर निशाना साधा है. वीडियो में पवन सिंह एक महिला कलाकार के साथ डांस करते और उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले और बीजेपी के MLC पवन सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. पवन सिंह के डांस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बीजेपी पर हमला बोला है. RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने 30 सितंबर 2026 को अपने एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया और पवन सिंह के साथ-साथ बीजेपी पर भी तंज कसा.