ब्रेकअप और तलाक के दर्द पर छलके पवन सिंह के आंसू, बयां किया हाल ए दिल

'भोजपुरी बवाल' शो के सेट पर छलका पावरस्टार पवन सिंह का दर्द! अक्षरा सिंह से ब्रेकअप, पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और जिंदगी के अकेलेपन पर जन्नत जुबैर के सामने बयां की दास्तान। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावरस्टार' पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सीज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन हाल ही में OTT रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दौरान पवन सिंह का एक ऐसा भावुक और संवेदनशील रूप देखने को मिला, जिसने उनके करोड़ों फैंस को झकझोर कर रख दिया है.टीवी और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी के दुखों, टूटे रिश्तों और जिंदगी के अकेलेपन पर बात करते हुए बेहद भावुक हो गए.