पवन सिंह को ज्योति से अलग होने के लिए कितनी देनी होगी एलिमनी? जानिए शर्त से लेकर वन टाइम सेटलमेंट तक की पूरी कहानी
Pawan Singh divorce: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक केस ने नया मोड़ ले लिया है. कोर्ट में पवन सिंह ने साफ किया कि वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं और अब मामला वन टाइम सेटलमेंट की ओर बढ़ रहा है. जानिए ज्योति सिंह की एलिमनी की मांग क्या है, कितनी रकम की चर्चा हो रही है, क्या हैं तलाक की शर्तें और इस हाई-प्रोफाइल रिश्ते का भविष्य क्या होगा.
ADVERTISEMENT

Pawan-Jyoti Singh Divorce Settlement
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहने जाने वाले पवन सिंह लगातार चर्चा में बने हुए है. कभी अंजलि राघव के आरोप, कभी महिमा सिंह के साथ तीसरी शादी की चर्चा तो कभी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक मामले ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मानो तहलका मचा रखा है. इसी बीच अब पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता अपने आखिरी पड़ाव पर नजर आ रहा है. कई सालों से चल रहे इस मामले में पवन सिंह ने फुलस्टॉप लगाने की कोशिश की है और तलाक के साथ-साथ वनटाइम सेटलमेंट की बात कही है.