MLC बनने के बाद अब मंत्री बनेंगे पवन सिंह? समझिए BJP का पूरा सियासी समीकरण

Pawan Singh Minister News: भोजपुरी स्टार और नवनिर्वाचित MLC पवन सिंह को लेकर बिहार की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं. क्या पवन सिंह अब सम्राट चौधरी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे? जानिए बिहार कैबिनेट का गणित, बीजेपी की रणनीति, राजपूत वोट बैंक का समीकरण और युवाओं के बीच पवन सिंह की लोकप्रियता को लेकर पार्टी का बड़ा सियासी प्लान.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh Minister News
Pawan Singh Minister News
google news

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं. हाल ही में निर्विरोध विधान परिषद (MLC) सदस्य निर्वाचित होने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या पवन सिंह यहीं तक सीमित रहेंगे या उन्हें बिहार सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पवन सिंह को सम्राट चौधरी की कैबिनेट में जगह दी जा सकती है और उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी सिर्फ उन्हें सदन भेजने तक ही नहीं रुकने वाली, बल्कि उनके लिए एक बहुत बड़ा सियासी प्लान तैयार किया गया है.