पवन सिंह का राज्यसभा जाना तय? बीजेपी के साथ हुई इस 'खास डील' का खुला गया राज!

Bhojpuri Powerstar Pawan Singh: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की है. क्या बीजेपी के साथ हुई पुरानी डील के तहत पवन सिंह को दिल्ली भेजा जाएगा? मनोज तिवारी के उस 'बड़े वादे' का सच अब सामने आने वाला है. जानिए क्या है पूरा समीकरण.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh Rajya Sabha
Pawan Singh Rajya Sabha
google news

Pawan Singh Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनावों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. दरअसल, बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें पर चुनाव होने हैं. इन पांच सीटों में से एक पर भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के नाम की भी चर्चा तेज है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि क्या भारतीय जनता पार्टी पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर चुकी है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पवन सिंह और बीजेपी के बीच साल 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुई एक खास डील की बातें को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है.