'जमीन पर पटका...दौड़ा-दौड़ा कर पीटा...', भोजपुरी पावरस्टार स्टार पवन सिंह के शो में जबरदस्त हंगामा, सामने आया वीडियो

Pawan Singh News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और बीजेपी सांसद रवि किशन के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया. बलिया के नगरा में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक घायल युवक ने पुलिस पर जमीन पर पटककर पीटने का आरोप लगाया है. जानिए पूरा मामला और वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh News
पवन सिंह के शो में जबरदस्त हंगामा
google news

बलिया में भोजपुरी के पावर स्टार और नव-निर्वाचित एमएलसी पवन सिंह के एक कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. पवन सिंह और गोरखपुर के बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन को एक साथ देखने पहुंचे प्रशंसकों की दीवानगी इस कदर बढ़ी कि भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जमकर लाठियां बरसानी पड़ीं और हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा. इस पूरे हंगामे, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.