PM Kisan Yojana: बिहार के 32 लाख किसानों पर संकट, किसान सम्मान योजना के नियम बदले
बिहार के 32 लाख से ज्यादा किसानों की Farmer ID अभी तक नहीं बनी है. PM Kisan Samman Nidhi समेत दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में इन किसानों को परेशानी हो सकती है. जमीन की Jamabandi अपने नाम होना और Aadhaar से mobile link होना जरूरी है. बटाईदार किसानों की चिंता भी बढ़ी है.
ADVERTISEMENT

बिहार के लाखों किसानों के लिए ये खबर बेहद अहम है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब किसानों के लिए फार्मर आईडी और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड महत्वपूर्ण हो गए हैं. बिहार में करीब 32 लाख से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनकी फार्मर आईडी अभी तक नहीं बन पाई है. ऐसे में इन किसानों के सामने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी खड़ी हो सकती है. आखिर फार्मर आईडी क्यों जरूरी हो गई है और किन किसानों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो सकती है, देखिए ये रिपोर्ट.
