PM नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम कौन हैं, जो पलभर में बन गए इंटरनेट स्टार, उनकी रोज की कमाई जानकर चौंक जाएंगे
PM Modi jhalmuri video: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. वीवीआईपी प्रोटोकॉल से हटकर उन्होंने सड़क किनारे झालमुड़ी खरीदी और दुकानदार से दिलचस्प बातचीत , की. प्याज और दिमाग वाले उनके मजेदार जवाब ने लोगों को खूब हंसाया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं झालमुड़ी बेजने वाले विक्रम?
ADVERTISEMENT

PM Modi jhalmuri viral video
PM Modi jhalmuri viral video: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी वीवीआईपी प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना एक साधारण रेहड़ी वाले से झालमुड़ी खरीदते और खाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो झारग्राम का है, जहां चुनावी व्यस्तताओं के बीच पीएम मोदी कुछ देर रुके और स्थानीय स्वाद का आनंद लिया. इस दौरान पीएम मोदी और दुकानदार के बीच मजेदार बातचीत हुई. चलिए जानते हैं दोनों के बीच क्या क्या बातचीत हुई.