प्रशांत किशोर मनोज तिवारी पर भड़के, कहा- 'जनता दौड़ा कर मारेगी और आप राज्य में घुस भी नहीं पाएंगे'

प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के मामले को उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान मनोज तिवारी ने इस परिवार का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक की तरह किया. उन्होंने कहा कि अगर आप न्याय नहीं दिला सकते, तो बिहार में आकर वोट मांगना बंद कर दीजिए. जनता आपको दौड़ा कर मारेगी और आप राज्य में घुस भी नहीं पाएंगे.

ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर का मनोज तिवारी पर हमला
प्रशांत किशोर का मनोज तिवारी पर हमला
Google CTA

जन सुराज के संस्थापक और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के प्रचारकों पर तीखा हमला बोला. बांकीपुर उपचुनाव में अपनी जीत के बाद एक बिहार तक से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद और प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी को सीधे चुनौती दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि बीजेपी नेता वाकई बिहार की जनता के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाना चाहिए.