Bihar: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भरी हुंकार, जन सुराज के उम्मीदवार पर कही बड़ी बात

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है और जनता से विकास व रोजगार के नाम पर वोट करने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार को सीधे जनता (बापू सभागार में) द्वारा चुने जाने का एक अनोखा फॉर्मूला भी पेश किया है.

ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर
Google CTA

बिहार में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. जन सुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता से जाति और पार्टी से ऊपर उठकर वोट करने की अपील की और कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि दिल्ली में बैठे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक बिहार की जनता का कड़ा संदेश पहुंचाने का अवसर है.