कैसा है प्रशांत किशोर का 'बिहार नवनिर्माण आश्रम'? जहां रहने पहुंच गए हैं PK, जानिए इसकी खासियतें

PK new ashram: प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में बड़ा रणनीतिक बदलाव करते हुए पटना के शेखपुरा हाउस को छोड़ अब IIT पटना के पास 15 बीघा में 'बिहार नवनिर्माण आश्रम' बनाना शुरू कर दिया है. जन सुराज पार्टी का यह नया आश्रम अगले 5 साल तक पार्टी का मुख्य वॉर रूम, ट्रेनिंग सेंटर और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा. जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor new ashram
Prashant Kishor new ashram
google news

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन और एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रहने के बावजूद प्रशांत किशोर ने हार नहीं मानी है. बिहार में परिवर्तन लाने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रशांत किशोर ने अब एक बड़ा रणनीतिक बदलाव किया है. उन्होंने पटना शहर और जन सुराज पार्टी का मुख्य केंद्र रहे प्रसिद्ध 'शेखपुरा हाउस' को पूरी तरह से छोड़ दिया है. अब वह पटना से करीब 40-45 किलोमीटर दूर आईआईटी पटना के पास अपनी पार्टी का नया ठिकाना बना रहे हैं. प्रशांत किशोर ने इसके लिए एक विशाल आश्रम का निर्माण शुरू करवाया है, जहां से वे अगले 5 साल तक अपनी राजनीति और पार्टी का संचालन करेंगे.