प्रशांत किशोर का बड़ा संकल्प! अब बिहार बदलने तक आश्रम में रहेंगे PK, घर-गाड़ी त्यागकर शुरू की नवनिर्माण यात्रा
PK Bihar Mission: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार नवनिर्माण के लिए बड़ा संकल्प लिया है. अब PK पटना के बिहटा स्थित अमरा गांव के आश्रम में रहकर जनता के बीच संघर्ष करेंगे. प्रशांत किशोर ने घर, लग्जरी गाड़ी और सुख-सुविधाएं छोड़कर बिहार की व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज कर दी है. जानिए जन सुराज की नई रणनीति.
ADVERTISEMENT

PK Bihar Mission
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए एक और बड़ा और कड़ा संकल्प लिया है. प्रशांत किशोर अब किसी आलीशान घर, बंद कमरों या सुख-सुविधाओं में नहीं रहेंगे, बल्कि उन्होंने जनता के बीच रहकर संघर्ष करने का फैसला किया है. इसके लिए बकायदा आश्रम तैयार किया गया है, जहां से वे बिहार की मौजूदा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और राज्य के नवनिर्माण की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे.