तेजस्वी को 9वीं फेल कहने वाले प्रशांत किशोर के खुद के उम्मीदवार के डिग्री पर उठे सवाल, अब क्या जवाब देंगे पीके?

Prashant Kishor: राजनीति में अपने डेब्यू के साथ ही सुर्खियों में छाए प्रशांत किशोर (पीके) अब अपने उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता को लेकर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor
Prashant Kishor
Google CTA

Prashant Kishor: राजनीति में अपने डेब्यू के साथ ही सुर्खियों में छाए प्रशांत किशोर (पीके) अब अपने उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता को लेकर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. एक ओर जहां पीके ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर शिक्षा को लेकर तंज कसे, तो दूसरी ओर उनके खुद के उम्मीदवारों की योग्यता सवालों के घेरे में है. तेजस्वी को "9वीं फेल" बताकर आलोचना करने वाले प्रशांत किशोर ने इस उपचुनाव में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जिससे उनकी अपनी बातों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.