क्या जन सुराज में शामिल होंगे अनंत सिंह? प्रशांत किशोर ने कैमरे पर दिया दोटूक जवाब, जानें क्या बोले PK
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से जब पूछा गया कि क्या पूर्व विधायक अनंत सिंह उनकी पार्टी में शामिल होंगे, तो उन्होंने दोटूक जवाब दिया. प्रशांत किशोर ने बाहुबल और समर्थन पर अपनी बात बेबाकी से रखी.
ADVERTISEMENT

बिहार की राजनीति में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) अपनी चुनावी रणनीति और बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का समर्थन मिलने और उनके जन सुराज में शामिल होने को लेकर तीखे सवाल पूछे, तो प्रशांत किशोर ने बेबाकी से अपनी बात रखी.
