PK Exclusive Interview: 200 करोड़ की नेटवर्थ और मास्टर डिग्री विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा!
PK Exclusive Interview: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने इंडिया टुडे समूह के Tak चैनल्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी करीब 200 करोड़ रुपये की नेटवर्थ, Vedhas Venture कंपनी, मास्टर डिग्री विवाद, इनकम, प्रोफेशन और बांकीपुर से चुनाव लड़ने की वजहों पर खुलकर जवाब दिया. जानिए पीके ने 95 करोड़ की कंपनी, टैक्स, जन सुराज को दिए करोड़ों के डोनेशन और बीजेपी पर लगाए गए आरोपों को लेकर क्या-क्या बड़े खुलासे किए.
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor Interview
बिहार में इस वक्त हर जगह बस बांकीपुर उपचुनाव की चर्चा हो रही है. चर्चा के पीछे की सबसे बड़ी वजह है प्रशांत किशोर. राजनीतिक रणनीतिकार से खुद राजनेता बने प्रशांत किशोर इस बार खुद चुनावी मैदान में है. इस बीच इंडिया टुडे समूह के Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने प्रशांत किशोर से खास बातचीत की. इस दौरान पीके ने अपने चुनावी हलफनामे में घोषित करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी यह आमदनी उनकी अपनी बुद्धि और सलाह से अर्जित की गई है, जिस पर पूरा टैक्स भरा गया है. साथ ही प्रशांत किशोर ने अपने डिग्री पर उठ रहे सवाल, अपनी इनकम समेत कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इन्हीं सवालों के जवाब.
