बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी परीक्षा! बीजेपी के 40 साल पुराने गढ़ को भेदने से पहले पार करनी होंगी ये 5 चुनौतियां
Prashant Kishor Bankipur By Election 2026: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से खुद मैदान में उतरकर बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा दांव खेल दिया है. हालांकि, बीजेपी के इस 40 साल पुराने अभेद्य किले को ढहाना पीके के लिए कतई आसान नहीं होगा. खुद को बड़ा विकल्प साबित करने की राह में उनके सामने 5 बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं.
ADVERTISEMENT

शांत किशोर के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां
Prashant Kishor Bankipur Election: बिहार में पटना शहर की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव इस समय देश भर की सियासत का केंद्र बन चुका है. वजह साफ है- दूसरों को सत्ता की कुर्सी पर बैठाने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब खुद इस सीट से चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं. पार्टी ने ऑफिसियली तौर पर पीके के नाम का ऐलान कर दिया है.
