प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, मार्च से पहले इन 3 बड़ी मांगों को पूरा कराने का संकल्प

प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षकों को लेकर जन सुराज की बड़ी पहल का ऐलान किया है. मार्च से पहले करीब 6 लाख शिक्षकों और अलग-अलग शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाकर संयुक्त संघर्ष समिति बनाने की बात कही गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार के शिक्षक लंबे समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, चाहे वह नियोजित शिक्षकों का मामला हो, टीआरई (TRE) परीक्षा का मामला हो, वेतनमान का मुद्दा हो या फिर गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की संलिप्तता का मामला हो. इन तमाम समस्याओं के समाधान और शिक्षकों को उनका हक दिलाने के लिए जन सुराज अब आगे आया है.