प्रशांत ने बिहार तक की बैठक में बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव, राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज
Bihar Elections 2025: प्रशांत किशोर ने बिहार तक की बैठक में किया बड़ा ऐलान, करगघर सीट से चुनाव लड़ने की दी जानकारी, राहुल गांधी, राजद पर भी साधा निशाना.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर ने बताया किस सीट से लड़ेंगे चुनाव
बिहार चुनाव से पहले राज्य में सरगर्मियां तेज हो चुकी है. राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है. आज बिहार तक की बैठक में प्रशांत किशोर ने बिहार के कई मु्द्दों पर खुलकर बातचीत की. इसी बीच प्रशांत किशोर ने बताया है कि मैं सबको यहीं कहता हूं चुनाव दो जगह से लड़ना चाहिए. एक कर्म भूमि और दूसरी जन्म भूमि. अगर जन्म भूमि की बात करें को करगहर मेरी जन्म भूमि है और मैं वहीं से चुनाव लड़ना चाहूंगा.