रौशन यादव के परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
प्रशांत किशोर ने मधुबनी में कस्टोडियल डेथ के शिकार रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात की और रहिका पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाया. पीके ने एसएसपी से मिलकर 10 दिन का अल्टीमेटम दिया और 25 अगस्त तक कार्रवाई न होने पर दोबारा आने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor
बिहार के मधुबनी जिले के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के रौशन यादव की जेल में हुई संदिग्ध कस्टोडियल डेथ के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने मधुबनी पहुंचे और फिर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.
