Prashant Kishore Press Conference: चुनाव हारने के बाद राजनीति नहीं छोड़ेंगे प्रशांत किशोर, अब करने जा रहे ये काम
बिहार चुनाव 2025 में जन सुराज के खराब प्रदर्शन के बाद प्रशांत किशोर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आए. PK ने हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वे राजनीति नहीं छोड़ेंगे और बिहार में अपना काम जारी रखेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि वे 20 तारीख को 24 घंटे का मौन उपवास रखेंगे.
ADVERTISEMENT

Prashant Kishor press conference
बिहार विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां एनडीए की प्रचंड जीत हुई है तो वहीं दूसरी ओर जन सुराज का खाता भी नहीं खुला है. चुनाव परिणाम आने के बाद ही चर्चाएं तेज हो गई थी कि अब प्रशांत किशोर क्या करेंगे और जन सुराज का क्या होगा? इसी बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि वे बिहार नहीं छोड़ने वाले है. उन्होंने कहा कि आज धक्का जरूर लगा है लेकिन भविष्य में हमारी जीत जरूर होगी.